खुरई: सागर रोड पर बनहट के ढाबे में चोरी, चोर एल.ई.डी टीवी और दो सिलेंडर सहित कीमती सामान ले उड़े
Khurai, Sagar | May 17, 2026 गढ़ोला जागीर गांव निवासी रुपेश दुबे ने रविवार शाम 4 बजे देहात थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बनहट गांव में सागर रोड पर ढाबा चलाते है, पैर फ्रेक्चर होने से कई दिनों से ढाबा नहीं खोला, शनिवार रविवार की रात चोरों ने छप्पर तोड़कर चोरी की है, चोर एक LED टीवी दो सिलेंडर व अन्य कीमती सामान ले गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी।