ओबरा: डाला में अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया, चालक घायल
Obra, Sonbhadra | Apr 17, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के पास गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि लगभग ढाई बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लोड कर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।