बुलंदशहर नगर के रेलवे रोड स्थित शिव साइन मंदिर कॉलोनी में अज्ञात चोर द्वारा एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय सारा परिवार सो रहा था और भनक नहीं लग सकी। घर से सोने चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए चोरी की बताते हुए मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।