बुलंदशहर: जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मंडावली में गौशाला में गोवंश ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मंडावली में गौशाला में कार्य कर रहे एक बुजुर्ग राधा चरण पुत्र रामप्रसाद उम्र लगभग 65 वर्ष को आज सुबह एक गोवंश ने जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी जहांगीराबाद ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।