जबलपुर: जबलपुर क्राइम ब्रांच ने बिहार में खितौला बैंक डकैती के ₹30,000 के इनामी डकैत को किया गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी! खितौला के हाई-प्रोफाइल ईसाफ बैंक डकैती कांड का पांचवा मुख्य आरोपी सुनील पासवान अब पुलिस के शिकंजे में है। आईजी प्रमोद वर्मा ने इस शातिर डकैत पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा था। इसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम को सीधे बिहार के गया जिले भेजा गया। पुलिस ने जाल बिछाकर सुनील पासवान को गया के तिलैया गाँव से धर दबोचा।