कर्वी: चित्रकूट के चौकी सीतापुर पुलिस ने 1 अभियुक्त को 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
चित्रकूट में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत रविवार शाम 6 बजे कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी सीतापुर यदुवीर सिंह व टीम ने बांध तालाब सीतापुर से राम बाबू को 45 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्वी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया।