मुज़फ्फरनगर: SSP का बड़ा एक्शन, 'रीलबाज पुलिसकर्मियों' पर SI समेत दो को किया निलंबित, अब वर्दी में Reel नहीं, Real ड्यूटी करो
मुज़फ्फरनगर में रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर SSP संजय कुमार वर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है। ककरौली के सब-इंस्पेक्टर समयसिंह और खतौली के एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। SSP ने साफ कहा कि वर्दी में रील बनाना अनुशासनहीनता है। सभी थाना प्रभारियों को नए सिपाहियों के साथ बैठक कर सोशल मीडिया नियमों का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए गए हैं।