मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के शमशेरगंज निवासी दिनेश पुत्र राम सनेही बीती शुक्रवार की रात्रि में घर से खेत पर कहकर निकला था। जिसके बाद घर से 500 मीटर की दूरी पर नींव के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।