गोगरी: समसपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल
गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में मंगलवार की रात में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल है। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बुधवार की सुबह छह बजे तक सभी घायलों का इलाज जारी था।