धमतरी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा- मोदी सरकार देश को पुराने समय में ले जा रही है
कांग्रेस भवन धमतरी में प्रेस वार्ता रखी गई थी। पत्रकारों से चर्चा करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा की अगर किसानों को उर्वरक नहीं मिलेगी तो उत्पादन काफी कम हो जाएगा। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कहा की देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राष्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर जुटी हुई है।