भोगनीपुर: पिपरी के झांसी-कानपुर हाइवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना रूरा के गुलाबपुर भौरा के महेंद्र सिंह 57 साथी गांव के ही वकील सिंह के साथ बाइक से राठ से घर वापस जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पिपरी के निकट हाइवे किनारे लघुशंका के लिए रुके ्थे। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक में टक्कर मारने के बाद खड्ड में घुस गया। हादसे में महेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक राठ में बाल खरीदने का काम करता था।