गढवा जिले के रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव में ट्रैक्टर ट्राली पर लदे धान का बोझा से गोरान टूटने पर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक पक्ष की एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में स्वर्गीय सुकट साव के पुत्र हरि साह एवं जवाहर साव की पत्नी पानपतिया देवी के नाम शामिल हैं। दोनों घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल मे