जलेसर: जलेसर के महेश्वरी भवन में 196 लोगों ने किया रक्तदान, आयोजन भारत विकास परिषद और देवदूत वानर सेना ने किया
Jalesar, Etah | Apr 5, 2026 एटा जनपद के जलेसर कस्बे में महेश्वरी भवन में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 10 बजे से चले इस शिविर में कुल 196 लोगों ने रक्तदान किया।यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय प्रेम नारायण महरोत्रा एवं स्वर्गीय देवकुमार महरोत्रा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन नगर के भारत विकास परिषद और देवदूत वानर सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया