तुरकौलिया: महनवा तुरकौलिया मुख्यपथ पर कौवाहा के पास दो बाइक की टक्कर में शुक्रवार को पांच लोग घायल हो गए
महनवा तुरकौलिया मुख्यपथ के कौवाहा के पास शुक्रवार चार बजे दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तुरकौलिया पहुंचाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति चिंताजनक।