ललितपुर: बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक में जिला अस्पताल की पुनर्स्थापना की मांग की गई
स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना की एक आवश्यक बैठक जिला संयुक्त चिकित्सालय की पुनर्स्थापना को लेकर बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गरीब जनता के लिए वरदान ललितपुर जिला चिकित्सालय के अस्तित्व को लेकर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया। बुंदेलखंड विकास सेवा के द्वारा जिला अस्पताल की पुनर्स्थापना की मांग की गई है।