ललितपुर: ललितपुर शहर स्थित कचहरी परिसर में आए दिन जाम लगने से अधिवक्ताओं सहित लोग परेशान, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर शहर स्थित कचहरी परिसर में वाहनों की रख रखाव की उचित व्यवस्था न होने के चलते आए दिन जाम की स्थितियां पैदा हो रही है। जिसके चलते विकास भवन की ओर जाने वाले अधिकारियों,कचहरी परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं एवं आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त वायरल होने वाला वीडियो सोमवार दोपहर के समय का बताया जा रहा है।