बांसवाड़ा: मदारेश्वर रोड स्थित गली नंबर 13 में भाई-बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना, ईद मनाने गए थे लाखों के जेवरात और नकदी पार
मदारेश्वर रोड स्थित गली नंबर 13 में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने भाई बहन के सूने मकान का फायदा उठाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।शनिवार दोपहर 3 बजे पीड़ित ने मोहम्मद असलम अमरगढ़ गए हुए थे और उसकी बहन जेबुन्निसा पत्नी अशफ़ाक अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाने के लिए मोटा गांव गए थे।