फतेहपुर: मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!! फतेहपुर के असोथर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कस्बा असोथर के थरियांव मोड़ से दबोचा।