शिवपुरी नगर: पहली ही बारिश में डूबी नगर पालिका की पोल: जलभराव से बेहाल हुआ शिवपुरी
शिवपुरी में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। निचले इलाकों और बस्तियों में पानी भर गया। कई परिवारों को रातभर अपने घरों से पानी निकालना पड़ा। ग्वालियर बायपास स्थित मनीषा किराना स्टोर वाली गली में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। यहां बारिश का पानी कई घरों में घुस गया