एटा: सकीट में टूटे विद्युत पोलों में दौड़ रही बिजली, स्थानीय निवासियों में बना दहशक का माहौल, विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही
Etah, Etah | May 31, 2026 एटा के कस्बा सकीट में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां तेज बारिश और आंधी के कारण टूटे विद्युत पोलों में बिजली दौड़ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय जानकारी के अनुसार, हाल ही में आई तेज बारिश और आंधी के कारण दो विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अतिरिक्त, एक मैक्स पिकअप वाहन की टक्कर से भी एक अन्य विद्युत पोल टूट गया था।