चांदवा: नाबालिग युवती का शव मिलने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लुकुइया मोड के पास किया जाम
सरलाही पहाड़ी मंदिर के पीछे स्थित हाई टेंशन टावर से फंदे में लटका नाबालिग लड़की का शव मिला था। घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को तीन बजे रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को लुकुईया मोड़ के समीप जाम कर दिया