हाथरस: एक घर के बाहर खेल रही बालिका को सांप ने पैर पर काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चाचपुर में घर के बाहर खेल रही एक 8 वर्षीय बालिका देविका पुत्री रामनिवास के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से बालिका की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा बालिका का उपचार किया गया।