आरोन तहसील के परेवा में जिल्द बंदोबस्त शासकीय एवं वर्तमान कंप्यूटर खसरे में विक्रय निषेध दर्ज भूमि का गोपनीय तरीके से नामांतरण स्वीकृत करने पर 27 अक्टूबर को आरोन एसडीएम ने हल्का पटवारी प्रशांत श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। नायब तहसीलदार न्यायालय प्रकरण में 20 जून 2024 को नामांतरण स्वीकृत हुआ। जांच के बाद एसडीएम ने अब निलंबन कार्यवाही की।