बदलापुर: सुल्तानपुर गांव में तेज बारिश और आंधी से गिरा विशालकाय पेड़, नीलगाय की मौत, विद्युत आपूर्ति ठप
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही भीषण बारिश तथा तेज आंधी के चलते एक विशालकाय आम का पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूट गया वही जिसके नीचे मौजूद नीलगाय की दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची नगर पंचायत की जेसीबी रास्ता न होने की वजह से वापस लौट गई और गांव में विद्युत आपूर्त