हजारीबाग में ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, पहचान अज्ञात हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियवाँ में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास के साथ मामले की जांच जारी है।