पश्चिम विक्षोभ की गतिविधियां और कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम प्रभावित हो रहा है। तेज धूप निकलने के साथ ही बादल छा रहे हैं। हालांकि गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन उमस ने बेहाल कर रखा है। शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान 41.1 डिग्री और रात का तापमान 23.0 डिग्री रहा।