चैनपुर: 9 जनवरी को हुई मारपीट मामले में चैनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
9 जनवरी को हुई मारपीट मामले में तीन आरोपियों को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज रविवार को शाम 6 चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के साहेबाहे गांव में 9 जनवरी को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जहां एक पक्ष के साहेबाहे गांव निवासी मुरलीधर बिंद द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहे थे।