पावटा: पावटा में श्री राम कथा महोत्सव पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Pavta, Alwar | Apr 21, 2026
अलवर जिले के पावटा में श्री राम कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत केशव सागर धर्मशाला से होकर गौपाल भैया मंदिर तक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए, वहीं पुरुष श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़े।