सांगानेर: जयपुर में ATM कार्ड बदलकर बुजुर्ग व्यक्तियों से ठगी करने वाली SVS गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक्टिव गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने वीरेंद्र सिंह,सोनू और सद्दाम को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि उनकी गैंग SVS (सोनू, वीरेंद्र, सद्दाम) के नाम से काम करती थी।