विदिशा नगर: बढ़ती महंगाई से बिगड़ा घर का बजट, दूध-पेट्रोल के दाम बढ़ने से आमजन परेशान
लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।पहले पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई, वहीं अब दूध के दाम बढ़ने से हर घर का बजट प्रभावित होने लगा है। दूध रोजमर्रा की जरूरत का सामान है, ऐसे में कीमत बढ़ने से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।शुक्रवार सुबह 9 बजे गृहिणियों का कहना है कि पहले ही रसोई का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा था।