चांदपुर: नूरपुर में स्योहारा बस स्टैंड पर तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, मचा हड़कंप
बिजनौर में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर के स्योहारा बस स्टैंड पर एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को रोंद दिया हालांकि इस दौरान वहां पर चीख पुकार मच गई ग़नीमत रही की बस की चपेट में कोई नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा होना बताया जा रहा है।