धमतरी: भोयना में नवा तरिया आय के जरिये योजना का शुभारंभ
धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भोयना में नवा तरिया आय के जरिया” योजना के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026 में राशि 10 लाख रुपये की लागत से 50x50 मीटर नवीन तरिया (तालाब) के निर्माण एवं मजबूती का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसमें 35 श्रमिकों को प्रतिदिवस काम मिल रहा।