घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने ग्राम हिरावाड़ी में श्रीमद् भागवत कथा में की सहभागिता, व्यास पीठ की पूजा की
घोड़ाडोंगरी। सोमवार शाम लगभग 7 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने घोड़ाडोंगरी मंडल के ग्राम हिरावाड़ी में श्रीमती गनेसी बाई एवं श्री सुरेश चौरे द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। 30 मई 2026 से 5 जून 2026 तक आयोजित इस सात दिवसीय भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।