पंचकूला: एचएसवीपी फील्ड हॉस्टल सेक्टर-6 में पंचकूला विधानसभा की ग्राम पंचायत के सरपंचों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने एचएसवीपी फील्ड हॉस्टल सेक्टर 6 में पंचकूला विधानसभा की ग्राम पंचायत के सरपंचों के साथ बैठक की। इस बैठक में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी ली एवं सरपंचों को आ रही समस्याओं के विषय में भी चर्चा की। इस बैठक के लिए सरपंचों ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का से धन्यवाद किया।