फुलवरिया: गोपालगंज, फुलवरिया में डॉक्टरों ने टीबी मरीजों की मदद की, दो मरीजों को लिया गोद
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फुलवरिया में पहल की गयी. मिश्र बतरहा बाजार स्थित विद्या परामर्श चिकित्सालय के संचालक डॉ. दीपू पांडेय ने निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी से पीड़ित दो मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण और उपचार में सहयोग करने का संकल्प लिया. इस दौरान दोनों मरीजों के बीच फूड