बालोद: मोबाइल-टीवी छोड़ मैदान में उतर रहे बच्चे, रेलवे इंस्टिट्यूट के समर कैंप में 340 बच्चों को मिल रही खेलों की ट्रेनिंग
Balod, Balod | May 17, 2026 रेलवे इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित निशुल्क समर कैंप बच्चों के लिए खेल, फिटनेस और अनुशासन सीखने का बड़ा मंच बनता जा रहा है। 30 मई तक चलने वाले इस कैंप में बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कैंप के 15वें दिन करीब 340 बच्चों ने विभिन्न खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण लिया।