हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम होने की सूचना मिलने से रविवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान की अकस्मात (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई।