जमुई: खड़ूई गांव में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारी, दुर्घटना में तीन लोग घायल, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
Jamui, Jamui | Feb 10, 2026 खड़ूई गांव में मंगलवार की शाम 4:00 बजे तेज रफ्तार बाइक गोरेलाल यादव की पत्नी शोभा देवी को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में शोभा देवी और बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की निगरानी में तीनों का इलाज किया जा रहा है।