महागामा: मोहनपुर में साईकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल किया, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहा साईकिल सवार लोबिन मुर्मू 35 वर्ष अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन ने बताया कि लोबिन मुर्मू भैंस से साइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने कर्माटांड़ जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।