पांडू: कम बारिश और नीलगायों के आतंक से पांडु में भदई फसलों की बुवाई प्रभावित
Pandu, Palamu | Jul 24, 2026 पांडु प्रखंड के नहरी क्षेत्र को छोड़ अधिकांश मैदानी इलाकों में इस वर्ष कम बारिश के कारण खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है। धान की खेती पहले ही पर्याप्त वर्षा नहीं होने से प्रभावित थी, वहीं अब रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण भदई फसलों की बुवाई की संभावना भी लगभग समाप्त हो गई है।