हनुमानगढ़: जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 231 पुलिस कर्मियों की 49 टीमों ने 186 स्थानों पर दी दबिश, 77 लोग गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में 231 पुलिस कर्मियों की 49 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन पुलिस टीमों ने जिले में विभिन्न जगहों पर कुल 186 स्थान पर दबिश दी और मौके से कुल 77 जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।