पांडू: श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की पहल, बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की हुई जांच
Pandu, Palamu | Jun 9, 2026 जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप पंचायत सचिवालय में मंगलवार को श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल की पहल पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 'नन्हा सा दिल' कार्यक्रम के तहत एक वर्ष से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर संभावित हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान की।