अरवल: मेहंदिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार रामविनय और अर्जुन पासवान गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Apr 26, 2026 मेहंदिया पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी रामविनय पासवान और अर्जुन पासवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। दोनों आरोपी रूपसागर बिगहा गांव के निवासी हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में छापेमारी की और दोनों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया।