धार: धार के बगड़ी फाटे पर धार निवासी व्यक्ति का शव मिला, नालछा थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया
Dhar, Dhar | Mar 24, 2025 धार के बगड़ी फाटे पर धार निवासी एक व्यक्ति के शव मिलने के मामले में नालछा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। नालछा थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल चौहान ने बताया कि शव की पहचान धार निवासी धीरज वर्मा के रूप में हुई। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।