जगदीशपुर: भागलपुर मिड-डे मील कांड: 48 बच्चों के बीमार होने पर DM ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
भागलपुर के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों के बीमार होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुल 48 बच्चों की तबीयत खराब हुई थी सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।