रानीवाड़ा: करड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 45 कार्टून अवैध शराब बरामद
Raniwara, Jalor | Mar 18, 2024 रानीवाड़ा के करड़ा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने सेवाड़ा सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवाने का इशारा किया उस दौरान कार चालक नाकाबंदी को तोड़कर कार को भगाकर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार से 45 कार्टून अवैध शराब बरामद किए हैं आरोपी मौके से फरार है।