रानीवाड़ा: सूरजवाड़ा के दो मंदिरों में चोरी 1.50 लाख की नकदी, चांदी का छत्र ले गए चोर, तीन चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
Raniwara, Jalor | Mar 18, 2024 रानीवाड़ा पुलिस थाने के सूरजवाड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों और एक घर में नकबजनी की वारदात को अंजाम देकर नकदी समेत आभूषणों पर हाथ साफ किया है। सूरजवाड़ा समेत रोडा और कई गांवों में ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस के लिए मदद मिली है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई सफलता नही मिली है।