रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के आजोदर सड़क मार्ग पर कार व जीप में भीषण भिड़ंत हादसे में सात लोग घायल
Raniwara, Jalor | Mar 17, 2024 जालोर जिले के रानीवाड़ा से आजोदर सड़क मार्ग पर कार व जीप में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल रानीवाड़ा लाया गया चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।