रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के गोलवाड़ा गांव में एक खेत में संदिग्ध हालत में मिला शव परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया
Raniwara, Jalor | Mar 17, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा उपखंड क्षेत्र के गोलवाड़ा गांव में एक खेत में सदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पुत्र ने थाने में नामजद आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।