जशपुर: ऑपरेशन आघात: घर की बाड़ी में उगाए 40 गांजे के पौधे, जशपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम खिखिर टोली से अवैध रूप से उगाए गए 40 गांजे के पौधे जप्त किए हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बुधवार की शाम चार बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खिखिर